प्रधानमंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी | 26 Sep 2025

चर्चा में क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारत की वैचारिक नींव और विकासात्मक दृष्टि में उनके स्थायी योगदान पर प्रकाश डाला।

 मुख्य बिंदु

  • उनका जन्म 25 सितंबर,1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले के नगला चंद्रभान गाँव में हुआ था और 11 फरवरी, 1968 को उनका निधन हो गया।
    • वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, दार्शनिक और RSS एवं भारतीय जनसंघ (BJS) (भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती) के विचारक अथवा सिद्धांतकार थे।
  • योगदान: उन्होंने अंत्योदय अर्थात समाज में सबसे आखिरी व्यक्ति के उत्थान और सर्वाधिक सुविधा-वंचितों की आवश्यकताओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया।
  • यह "समग्र मानवतावाद" दर्शन के प्रणेता थे जिसमें कल्याण, सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता और आत्मनिर्भरता पर ज़ोर दिया गया।
  • मान्यता: राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के सम्मान में वर्ष 2014 से 25 सितंबर को उनकी जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है।