कुरुक्षेत्र के किरमिच गाँव से हुई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत | 30 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 97वें एपिसोड की शुरुआत हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गाँव किरमिच से की। इसमें प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज पैदा करने से लेकर लोकतंत्र को और प्रगाढ़ किये जाने, ई-वेस्ट से बेस्ट निकालने सहित कई अहम संदेश दिये।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि इस बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मेघालय, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा व उत्तर प्रदेश सीधेतौर पर जुड़े। इसमें हरियाणा से एकमात्र गाँव किरमिच के बूथ नंबर 180 कालू पट्टी से किसान धुम्मन सिंह का चयन किया गया था।
  • कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस समारोह में की गईं कई नई पहल को लेकर देश भर में की जा रही सराहना की चर्चा की तो वहीं मोटे अनाज को लेकर इंटरप्योर बने लोगों के उदाहरण भी दिये।
  • प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज पर विशेषतौर पर चर्चा की, जो हरियाणा की प्रमुख खेती है। इससे किसानों का हौंसला बढ़ा है। उनके इस संदेश से मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा।
  • उल्लेखनीय है कि ‘मन की बात’ आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला एक कार्यक्रम है, जिसके ज़रिये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के नागरिकों को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्तूबर, 2014 को किया गया था। जनवरी 2015 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उनके साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया था तथा भारत की जनता के पत्रों के उत्तर दिये थे।
  • जुलाई 2021 में राज्यसभा में सूचना और प्रसारण मंत्री के एक बयान के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘दिन-प्रतिदिन के शासन के मुद्दों पर नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करना’ है। यह कार्यक्रम भारत का ‘पहला नेत्रहीन समृद्ध रेडियो कार्यक्रम’ है।