राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक | 14 Jun 2023

चर्चा में क्यों 

9 से 12 जून, 2023 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित प्रथम जनजातीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 6 रजत, 8 काँस्य मिलाकर कुल 15 पदक अपने नाम किया।

प्रमुख बिंदु 

  • ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित प्रथम जनजातीय राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में 18 राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। 
  • छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर तैराकी में रजत और 100 मीटर में काँस्य पदक जीता।
  • छत्तीसगढ़ की फुटबॉल बालिका टीम ने गोल्ड मैडल जीतकर अपना लोहा मनवाया। 
  • खो-खो बालिका टीम और कबड्डी बालिका टीम को काँस्य पदक मिला। 
  • एथलेटिक्स के ऊँची कूद इवेंट में तानिया ने काँस्य पदक, 100 मीटर दौड़ में बिलासपुर के बहतराई आवासीय खेल अकादमी की तर्नीका टेटा ने रजत पदक और लंबी कूद में काँस्य पदक प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में मनीष मांडवी ने रजत पदक तथा बालिका वर्ग में प्रमिला मांडवी ने रजत पदक हासिल किया।
  • तीरंदाजी में बिलासपुर के बहतराई आवासीय खेल अकादमी के कुबेर सिंह जगत ने व्यक्तिगत 30 मीटर में रजत पदक तथा व्यक्तिगत ओवर ऑल में रजत पदक अपने नाम किया। 
  • मिक्स इवेंट में कुबेर सिंह और बुंदेश्वरी मरावी ने काँस्य पदक जीता। वहीं, तीरंदाजी के टीम चैंपियनशिप में बालिकाओं ने काँस्य पदक और बालक तीरंदाजी टीम ने रजत पदक हासिल किया।