प्लास्टिकमुक्त देहरादून अभियान | 11 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल ने बताया कि देहरादून नगर निगम के प्लास्टिकमुक्त देहरादून अभियान से 580 से भी अधिक विद्यार्थी वालंटियर जुड़ गए हैं।

प्रमुख बिंदु

  • इस अभियान की शुरुआत 26 मार्च, 2022 को की गई थी।
  • इसके अंतर्गत 30 अप्रैल तक शहर के 100 स्कूलों के 25,000 विद्यार्थियों एवं परिवारों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इसके तहत प्रत्येक भागीदार स्कूल में एक प्लास्टिक बैंक खोला गया है, जहाँ विद्यार्थी प्लास्टिक संग्रहण के बाद जमा कर देते हैं।
  • गौरतलब है कि यह अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण, 2022 के तहत लोगों की सहभागिता बढ़ाने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये प्रारंभ किया गया है।