पार्वती-अरगा पक्षी अभयारण्य इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित | 30 Dec 2025

चर्चा में क्यों?

भारत सरकार ने जैव विविधता की रक्षा और उत्तरदायी पर्यावरण पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिये उत्तर प्रदेश में स्थित पार्वती-अरगा पक्षी अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ) घोषित किया है।

मुख्य बिंदु 

  • अवस्थित: पार्वती-अरगा पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश के गोंडा ज़िले में स्थित है।
  • प्राधिकरण: यह घोषणा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री द्वारा की गई।
  • उद्देश्य : इस निर्णय का उद्देश्य जैव विविधता को सशक्त बनाना, प्रवासी और स्थानीय पक्षियों के आवासों का संरक्षण करना तथा अभयारण्य को उत्तरदायी पारिस्थितिकी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।
  • क्षेत्रफल एवं आवास: यह अभयारण्य लगभग 1,084 हेक्टेयर में विस्तृत है और सर्दियों के मौसम में मध्य एशिया तथा तिब्बत से आने वाले प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करता है।
  • वैधानिक आधार: पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत घोषित
  • इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ): यह अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों जैसे संरक्षित क्षेत्रों के आसपास का बफर क्षेत्र है, जहाँ पर्यावरण तथा जैव विविधता के संरक्ष्ण के लिये विकासात्मक गतिविधियों को नियंत्रित किया जाता है।