पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती | 29 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर 2023 को पंडित मदन मोहन मालवीय की 162वीं जयंती पर प्रधानमंत्री विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘पंडित मदन मोहन मालवीय की संकलित रचनाओं’ के 11 खंडों की प्रथम शृंखला का विमोचन करेंगे।

मुख्य बिंदु:

  • द्विभाषी (अंग्रेज़ी और हिंदी) कार्य में मदन मोहन मालवीय के लेख, भाषण, अप्रकाशित पत्र और अन्य कार्य शामिल हैं।
  • मदन मोहन मालवीय (25 दिसंबर 1861 - 2 नवंबर 1946) एक भारतीय विद्वान, राजनीतिज्ञ और शिक्षा सुधारक थे।
  • वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल एक प्रमुख नेता थे, जिन्होंने चार बार भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह अखिल भारत हिंदू महासभा और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भी थे।