MoSPI ने PAIMANA पोर्टल लॉन्च किया | 02 Feb 2026

चर्चा में क्यों?

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने ₹150 करोड़ और उससे अधिक लागत वाले केंद्रीय क्षेत्र के अवसंरचना परियोजनाओं के लिये PAIMANA नामक एक नया वेब-आधारित निगरानी पोर्टल शुरू किया है।

मुख्य भाग:

  • PAIMANA: इसका पूर्ण रूप प्रोजेक्ट असेसमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर मॉनिटरिंग एंड एनालिटिक्स फॉर नेशन-बिल्डिंग पोर्टल है और यह बड़े अवसंरचना परियोजनाओं की निगरानी के लिये एक केंद्रीकृत डिजिटल मंच है।
    • यह वास्तविक-समय ट्रैकिंग और विश्लेषण में सुधार हेतु पूर्ववर्ती OCMS-2006 (ऑनलाइन कंप्यूटराइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम) का स्थान ले चुका है।
  • एकीकरण: PAIMANA को DPIIT के इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग पोर्टल के साथ एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) के माध्यम से जोड़ा गया है, जिससे स्वचालित डेटा प्रवाह संभव होता है और मैनुअल डेटा प्रविष्टि कम होती है।
    • यह एकीकरण ‘वन डेटा, वन एंट्री’ सिद्धांत का पालन करता है, ताकि परियोजना रिपोर्टिंग को मानकीकृत किया जा सके और त्रुटियाँ न्यूनतम हों।
  • परियोजना कवरेज: दिसंबर 2025 तक कुल 1,392 चालू केंद्रीय क्षेत्र की अवसंरचना परियोजनाएँ PAIMANA पोर्टल पर शामिल की जा चुकी हैं।
  • क्षेत्रीय विस्तार: परियोजनाएँ परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स, रेलवे, कोयला, विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य, जल संसाधन, दूरसंचार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आदि प्रमुख क्षेत्रों में फैली हुई हैं।
  • विशेषताएँ: यह पोर्टल बेहतर निगरानी और निर्णय-निर्माण के लिये इंटरैक्टिव डैशबोर्ड, उन्नत विश्लेषण, भूमिका-आधारित पहुँच, स्वचालित रिपोर्ट तथा क्वेरी मॉड्यूल प्रदान करता है।
  • उद्देश्य: प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता, डेटा गुणवत्ता और समयबद्धता को बढ़ाना, जिससे राष्ट्र-निर्माण तथा आर्थिक विकास को समर्थन मिले।

और पढ़ें: डिजिटल प्लेटफॉर्म, आर्थिक विकास, DPIIT