राजस्थान के 5 व्यक्तियों को पद्म श्री | 31 Jan 2024

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के पाँच व्यक्तियों को चार पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करने की स्वीकृति दी है।

मुख्य बिंदु:

  • पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं:
    • एक पुरस्कार दो लोक गायकों अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद को दिया जा रहा है। गनी ब्रदर्स के नाम से मशहूर इस जोड़ी को लोक गायन में उत्कृष्टता के लिये चुना गया है।
    • अन्य में 93 वर्षीय ध्रुपद वादक लक्ष्मण भट्ट तैलंग शामिल हैं। इस दिग्गज ने भारतीय शास्त्रीय संगीत पर कई किताबें लिखी हैं और अपने पूरे जीवन में सैकड़ों छात्रों को संगीत की अपनी शैली सिखाई है।
    • राज्य की एक अन्य पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता माया टंडन सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करती हैं और उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के घायल पीड़ितों के बचाव में मदद करने के लिये 1 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया है।
    • 81 वर्षीय जानकी लाल भांड ने बहुरूपिया कला को जीवित रखा है और 10 से अधिक देशों में इसका प्रदर्शन किया है। बहरूपिया ('बहुआयामी') विभिन्न पात्रों के रूप में तैयार होने और उन्हें चित्रित करने की कला है।

बहरूपिया

  • 'बहरूपिया' शब्द संस्कृत के बहु (अनेक) और रूप शब्द से बना है।
  • बहरूपिया पररूपधारी हैं, जो अधिकतर पूरे भारत के गाँवों और बाज़ारों में प्रदर्शन करने के लिये जाने जाते हैं।
  • वे पौराणिक कथाओं, लोककथाओं और पारंपरिक कहानियों की भूमिका निभाने के लिये विभिन्न पोशाकें पहनते हैं।
  • राष्ट्रीय बहरूपिया महोत्सव का आयोजन 5-8 अक्तूबर 2018 तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) द्वारा किया गया था।
  • IGNCA संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है।