राज्य के नेत्र रोग विशेषज्ञों का ‘कोविड वारियर्स’के रूप में सम्मान | 12 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

11 अगस्त, 2021 को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के 45 नेत्र रोग विशेषज्ञों को महामारी के दौरान कोविड रोगियों और उनके परिवारों की मदद करने के उनके अथक् प्रयासों के लिये ‘कोविड वारियर्स’के रूप में सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • राँची में झारखंड नेत्र रोग सोसायटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने नेत्र रोग विशेषज्ञों को यह सम्मान प्रदान किया।
  • इन नेत्र रोग विशेषज्ञों ने अपने आराम क्षेत्र को छोड़कर, पेशेवर सीमाओं को पार करते हुए अपने जान की परवाह न करते हुए लोगों को कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ने के लिये  सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित की थी।
  • सम्मान समारोह में डॉ. विभूति कश्यप को ‘डॉ. वी.एस. गुप्ता बेस्ट फ्री पेपर’ और डॉ. राहुल प्रसाद को ‘मंजुल पंत बेस्ट वीडियो सेशन’ के लिये गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। डॉ. ललित जैन को उनके एक्स्ट्राम्यूरल ओरेशन के लिये सम्मानित किया गया।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने महामारी में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए डॉक्टरों के परिजनों को शॉल और स्मृति चिह्न भी भेंट किये। कोरोना महामारी के शिकार हुए राज्य के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. कृष्ण मुरारी साहू, डॉ. सुजीत कुमार पॉल और डॉ. चंद्रिका किशोर ठाकुर के परिवारों का अभिनंदन भी किया गया।