ऑपरेशन ट्रैकडाउन | 08 Nov 2025

चर्चा में क्यों? 

हरियाणा पुलिस ने हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं और संगठित अपराधों में संलिप्त भगोड़ों की पहचान करने, उनका पीछा करने तथा उन्हें गिरफ्तार करने के लिये 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन' नामक 16 दिवसीय राज्यव्यापी अभियान (5 - 20 नवंबर, 2025) शुरू किया है।

मुख्य बिंदु

  • इस अभियान का उद्देश्य बंदूक से संबंधित तथा संगठित अपराधों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ स्टेशन हाउस अधिकारियों (SHO) से लेकर वरिष्ठ ज़िला और क्षेत्रीय अधिकारियों तक पुलिस बल में जवाबदेही को सुदृढ़ करना है।
  • हरियाणा पुलिस सीमा-पार निगरानी तथा हिरासत हस्तांतरण के लिये पड़ोसी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली तथा चंडीगढ़ के साथ सक्रिय सहयोग कर रही है।