ओपन थिएटर का शुभारंभ | 06 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2021 को राजस्थान खेल मंत्री अशोक चांदना ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के ओपन थिएटर का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • प्रो. अमेरिका सिंह ने विश्वविद्यालय के ओपन थिएटर एवं इस पर होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के ओपन थिएटर भारत के कुछ प्रमुख विश्वविद्यालयों में ही स्थित हैं।
  • यहाँ पर विश्वविद्यालय के कला, संगीत एवं सांस्कृतिक के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 
  • गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2020 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने इसी विश्वविद्यालय में प्रदेश के पहले  संविधान पार्क का शिलान्यास किया और 26 नवंबर, 2021 को संविधान दिवस पर इस पार्क का लोकार्पण किया।