उत्तर प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन कुजीन’ लॉन्च किया | 29 Jan 2026

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर वन डिस्ट्रिक्ट-वन कुजीन (ODOC) पहल की शुरुआत की।

मुख्य बिंदु:

  • लॉन्च: यह पहल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लॉन्च की।
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ज़िले के एक प्रमुख पारंपरिक व्यंजन की पहचान करना, उसे संरक्षित करना और बढ़ावा देना है।
    • यह पहल वन डिस्ट्रिक्ट-वन कुजीन (ODOP) मॉडल से प्रेरित है और विशेष रूप से पाक परंपरा पर केंद्रित है।
  • विस्तार: प्रत्येक ज़िले को एक अनोखे स्थानीय व्यंजन से जोड़ा जाएगा, जैसे आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा, वाराणसी का मलइयो आदि।
  • आर्थिक प्रभाव: स्थानीय उद्यमिता, खाद्य आधारित लघु और मध्यम उद्योग (MSME), रोज़गार सृजन और पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावना है।
  • वैश्विक मान्यता: यह उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों और खाद्य कारीगरों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास करता है। 
    • स्थानीय व्यंजनों को महोत्सवों, मेलों, पर्यटन मार्गों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बढ़ावा दिया जाएगा।
  • नीति संरेखण: यह ODOP योजना के साथ पूरक है और राज्य की सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था तथा सॉफ्ट पावर को मज़बूत करता है।

और पढ़ें: वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP), MSME