ओलंपिक शीतकालीन खेल मिलानो कॉर्टिना 2026 | 06 Feb 2026
चर्चा में क्यों?
शीतकालीन ओलंपिक खेलों का 25वाँ संस्करण 6 फरवरी से आधिकारिक रूप से शुरू होगा। मिलानो कॉर्टिना 2026 वह पहला अवसर होगा जब दो शहर संयुक्त रूप से शीतकालीन ओलंपिक की मेज़बानी करेंगे और यह चौथी बार है जब इटली शीतकालीन खेलों की मेज़बानी करेगा।
मुख्य बिंदु:
- उद्घाटन समारोह: 6 फरवरी, 2026 को मिलानो के प्रतिष्ठित सैन सिरो स्टेडियम में आयोजित किया गया।
- समापन समारोह: यह 22 फरवरी, 2026 को प्राचीन वेरोना एरिना में होने वाला है।
- मास्कॉट्स: टीना और माइलो, दो स्टोट्स जिनके नाम मेज़बान शहरों से प्रेरित हैं (टीना – कॉर्टिना के लिये, माइलो – मिलानो के लिये)।
- थीम: ‘आर्मोनिया’ (संगति) नाम का यह शो बालिच वंडर स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है और इसमें मारिया कैरी, एंड्रिया बोसेली एवं लौरा पौसिनी ने परफॉर्म किया है।
- भारत की भागीदारी: भारत 2026 खेलों में एक छोटा लेकिन महत्त्वपूर्ण दल लेकर गया है, जो वैश्विक शीतकालीन खेलों में भारत की उपस्थिति को जारी रखता है।
- एथलीट्स: अरिफ मोहम्मद खान, एक अनुभवी अल्पाइन स्कीयर, जिन्होंने पहले बीजिंग 2022 शीतकालीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, अब अल्पाइन स्कीइंग श्रेणी में क्वालीफाई कर चुके हैं।
- स्टैनज़िन लुंडुप: क्रॉस-कंट्री स्कीइंग में प्रतिस्पर्द्धा करेंगे। उनकी भागीदारी एक चयन प्रक्रिया के बाद सुनिश्चित हुई, जिसमें राष्ट्रीय कोटा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का निर्णय अहम रहा।
- भारत की शीतकालीन ओलंपिक में भागीदारी: जबकि शीतकालीन ओलंपिक खेल वर्ष 1924 में शुरू हुए, भारत ने वर्ष 1964 में अपनी शुरुआत की।
- आगामी मिलानो कॉर्टिना ओलंपिक्स सहित, भारत 12 शीतकालीन ओलंपिक संस्करणों में भाग ले चुका है, जिसमें अब तक 17 अलग-अलग एथलीटों ने देश का प्रतिनिधित्व किया।
|
और पढ़ें: शीतकालीन ओलंपिक |