NSSTA स्थापना दिवस 2026 | 16 Feb 2026

चर्चा में क्यों?

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अधीन कार्यरत प्रमुख केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी (NSSTA) ने 13 फरवरी, 2026 को ग्रेटर नोएडा में अपना 18वाँ स्थापना दिवस मनाया।

मुख्य बिंदु:

  • विषय: इस वर्ष का विषय है “Reimagining Capacity Building for Official Statistics to achieve the vision of Viksit Bharat@2047”अर्थात विकसित भारत@2047 की परिकल्पना की प्राप्ति हेतु आधिकारिक सांख्यिकी के लिये क्षमता निर्माण की पुनर्कल्पना"
  • प्रणाली सुदृढ़ीकरण: यह अवसर भारत की सांख्यिकीय प्रणालियों को मज़बूत करने तथा सतत क्षमता निर्माण के माध्यम से साक्ष्य-आधारित शासन को प्रोत्साहित करने में अकादमी के अठारह वर्षों के योगदान को रेखांकित करता है।
  • डिजिटल डेटा लैब का उद्घाटन: डिजिटल डेटा लैब का उद्घाटन एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि थी, जिसे डिजिटल कौशल विकास, गहन प्रशिक्षण और AI/ML और बिग डेटा एनालिटिक्स जैसे उपकरणों के व्यावहारिक अनुभव को बढ़ावा देने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
  • उत्पादन के ‘पॉंचवें कारक’ के रूप में डेटा: डेटा को अब एक रणनीतिक संपत्ति के रूप में मान्यता प्राप्त है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिये कच्चे माल के रूप में और उच्च-स्तरीय निर्णय लेने के एक महत्त्वपूर्ण घटक के रूप में कार्य करता है।
  • NSSTA के बारे में: 
    • इसकी स्थापना 13 फरवरी, 2009 को ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में हुई थी।
    • प्राथमिक उद्देश्य: भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) और अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा (SSS) के लिये सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक सांख्यिकी में प्रशिक्षित मानव संसाधन का विकास करना।
  • संस्थागत सहयोग: भारतीय पद्धतियों को वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप ढालने हेतु NSSTA, IIT, IIM, ISI, नीति आयोग तथा विश्व बैंक और IMF जैसे अंतर्राष्ट्रीय निकायों के साथ साझेदारी करता है।