दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में नॉर्थ टेक सिम्पोजियम

  • 06 May 2026
  • 8 min read

चर्चा में क्यों? 

सेना प्रमुख (COAS) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में भाग लिया और स्वदेशी रक्षा नवाचार तथा आत्मनिर्भरता में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। 

मुख्य बिंदु:

  • भागीदारी: सेना प्रमुख (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रयागराज में आयोजित नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में भाग लिया। 
    • उन्होंने सशस्त्र बलों, उद्योग और शिक्षाविदों के बीच सहयोग के माध्यम से रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने पर ज़ोर दिया। 
  • थीम:रक्षा त्रिवेणी संगम – जहाँ प्रौद्योगिकी, उद्योग और सैनिकता का संगम होता है।” 
  • उद्देश्य: इस सिम्पोजियम का उद्देश्य रक्षा प्रौद्योगिकियों की त्वरित खरीद, नवाचार और तैनाती के लिये हितधारकों के बीच समन्वय को मज़बूत करना था।
  • प्रौद्योगिकी एकीकरण: आधुनिक युद्ध में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, रोबोटिक्स और उन्नत निगरानी प्रणालियों जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों पर विशेष ज़ोर दिया गया।

और पढ़ें: आत्मनिर्भरता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता

close
Share Page
images-2
images-2