नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा शुरू की | 17 Jan 2026

चर्चा में क्यों?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण (बेतिया) ज़िले से समृद्धि यात्रा की शुरुआत की है।

मुख्य बिंदु:

  • अवधि और कवरेज: समृद्धि यात्रा का पहला चरण 16 से 24 जनवरी, 2026 तक चलेगा।
    • यह 9 ज़िलों को शामिल करता है और इसका समापन वैशाली ज़िले में होगा।
  • यात्रा का उद्देश्य: यात्रा का उद्देश्य चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करना, ज़िला स्तर पर उनके क्रियान्वयन का आकलन करना, पूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करना, नए कार्यों की आधारशिला रखना तथा शासन में जनसहभागिता को सुदृढ़ करना है।
  • विकास कार्य: पहले दिन कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने 153 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
    • साथ ही 29 करोड़ रुपये की लागत वाली 36 परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो मुख्य रूप से अवसंरचना और औद्योगिक विकास पर केंद्रित हैं।
  • शासन महत्त्व: समृद्धि यात्रा नागरिकों से सीधे फीडबैक प्राप्त करने, योजनाओं का स्थानीय आकलन करने और समावेशी एवं क्षेत्रीय संतुलित विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के लिये एक महत्त्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करती है।