नितिन अग्रवाल ने सपा और विधानसभा से दिया इस्तीफा | 20 Jan 2022

चर्चा में क्यों? 

19 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सदन और समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 

प्रमुख बिंदु 

  • समाजवादी पार्टी के बागी विधायक नितिन अग्रवाल 18 अक्टूबर, 2021 को विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए थे। वह पिछली अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान राज्य मंत्री थे।
  • 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिये समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुने गए नितिन अग्रवाल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए थे।
  • उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने समाजवादी पार्टी द्वारा उनकी अयोग्यता की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। अध्यक्ष ने तकनीकी रूप से भाजपा द्वारा नितिन अग्रवाल को डिप्टी स्पीकर के पद के लिये मैदान में उतारने के फैसले को सही ठहराने की अनुमति दी थी, जो परंपरागत रूप से सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के लिये आरक्षित है।