नागालैंड में नई पुष्पीय पौध प्रजाति होया नागाएंसिस की खोज | 03 Feb 2026
चर्चा में क्यों?
नागालैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं ने नागालैंड के उच्च-पर्वतीय क्षेत्रों में एक नई पुष्पीय पौध प्रजाति की खोज की है।
मुख्य बिंदु:
- वैज्ञानिक नाम: होया नागाएंसिस (Hoya nagaensis)
- कम-अन्वेषित वनों में किये गए व्यवस्थित वनस्पति सर्वेक्षणों के दौरान इसका दस्तावेज़ीकरण किया गया।
- खोज स्थल: कावुनहोउ सामुदायिक आरक्षित वन, फेक ज़िला, नागालैंड।
- यह खोज सामुदायिक संरक्षण वाले वनों के महत्त्व को रेखांकित करती है, क्योंकि ऐसे वन प्रायः मानव हस्तक्षेप से लगभग मुक्त होते हैं और जैव विविधता से समृद्ध रहते हैं।
- IUCN स्थिति: अत्यंत संकटग्रस्त (Critically Endangered)।
- जैव विविधता हॉटस्पॉट: नागालैंड के उच्च-पर्वतीय वन पूर्वी हिमालयी जैव-विविधता हॉटस्पॉट का हिस्सा हैं।
- अनुसंधान महत्त्व: यह खोज भारत के वनस्पति अभिलेखों और वैश्विक पादप विज्ञान के लिये महत्त्वपूर्ण आँकड़े जोड़ती है तथा क्षेत्र में आगे पारिस्थितिक एवं संरक्षण-आधारित अध्ययनों को प्रोत्साहित करती है।
|
और पढ़ें: IUCN, स्थानांतरण कृषि, जैव विविधता हॉटस्पॉट |