नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर के प्रस्ताव को मंज़ूरी | 31 May 2022

चर्चा में क्यों? 

30 मई, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में 250 कमरों वाले नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटरके निर्माण और संचालन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। 

प्रमुख बिंदु 

  • अशोक गहलोत ने दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिये यह बड़ा निर्णय लिया है।  
  • उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में 330 करोड़ रुपए की लागत से हॉस्टल बनने से दिल्ली में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और कैरियर काउंसिलिंग लेकर भविष्य सँवारने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के 500 विद्यार्थियों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी।  
  • उल्लेखनीय है कि प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2022-23 में दिल्ली में नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर खोलने की घोषणा की थी।