नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री | 14 Mar 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मनोहर लाल और उनके मंत्रिपरिषद के इस्तीफा देने के बाद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा जननायक जनता पार्टी (JJP) का तनावपूर्ण सत्तारूढ़ गठबंधन टूट गया था।

मुख्य बिंदु:

  • नये मुख्यमंत्री ने एक निर्दलीय समेत पाँच विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया।
  • राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इन सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • विधायकों में कंवर पाल, मूल चंद, बनवारी लाल, जय प्रकाश दलाल (सभी भाजपा से) और रणजीत सिंह (निर्दलीय) शामिल हैं।

गठबंधन सरकार

  • 'गठबंधन' शब्द लैटिन भाषा के 'कोएलिटियो (Coalitio)' से लिया गया है जिसका अर्थ है– 'एक साथ बढ़ना'।
  • इस प्रकार, तकनीकी रूप से, गठबंधन का अर्थ भागों को एक शरीर या संपूर्ण में एकजुट करने का कार्य है। राजनीतिक दृष्टि से गठबंधन का अर्थ विभिन्न राजनीतिक दलों का गठबंधन होता है।
  • गठबंधन सामान्यतः आधुनिक संसदों में तब होता है जब कोई भी राजनीतिक दल बहुमत हासिल नहीं कर पाता।
  • दो या दो से अधिक पार्टियाँ, जिनके पास बहुमत बनाने के लिये पर्याप्त निर्वाचित सदस्य हैं, तब एक सामान्य कार्यक्रम पर सहमत होने में सक्षम हो सकती हैं, जिसमें उनकी व्यक्तिगत नीतियों के साथ बहुत अधिक कठोर समझौते की आवश्यकता नहीं होती है और वे सरकार बनाने के लिये आगे बढ़ सकते हैं।