नवीन आदर्श ग्राम योजना | 06 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केंद्र सरकार ने जनजातीय ग्रामों के एकीकृत विकास के लिये मध्य प्रदेश के लिये नवीन आदर्श ग्राम योजना  स्वीकृत की है।

प्रमुख बिंदु

  • इसमें अधोसंरचना, सामाजिक-आर्थिक सूचकांकों में सुधार, जनजातीय वर्ग के कल्याण और जनप्रतिनिधियों के क्षमता विकास के कार्य होंगे। 
  • मध्य प्रदेश में इस योजना को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जेंस) के माध्यम से लागू किया जाएगा। 
  • योजना में ऐसे ग्राम, जिनकी कम-से-कम 50 प्रतिशत जनसंख्या जनजातीय वर्ग की है और ऐसी जनसंख्या कम-से-कम 500 है, का चयन कर विभिन्न कार्य किये जाएंगे। कुल 7307 ग्रामों का चयन किया गया है। 
  • इसमें केंद्र से शत-प्रतिशत अनुदान सहायता मिलेगी। प्रथम चरण में 1204 ग्रामों में कार्य होंगे। इन ग्रामों में से प्रदेश में श्रेष्ठ कार्यों के लिये तीन ग्राम चयनित कर 5-5 लाख रुपए के पुरस्कार भी दिये जाएंगे। 
  • राष्ट्रीय स्तर पर भी सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये तीन ग्रामों का चयन होगा, जिन्हें 10-10 लाख रुपए के पुरस्कार दिये जाएंगे।