राष्ट्रीय वर्ड पावर चैम्पियनशिप | 15 Apr 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में नेशनल वर्ड पावर चैम्पियनशिप का आयोजन मुंबई में किया गया। इस राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता में आठ राज्यों के प्रतिभागियों ने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया। उनमें से, झारखंड के चार छात्रों ने श्रेणी 2, 3, 4 और 5 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा समग्र चैंपियन का प्रतिष्ठित खिताब अर्जित किया।

मुख्य बिंदु:

  • प्रतियोगिता में भाग लेने वाले आठ राज्य थे- झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश।
  • झारखंड ने श्रेणी 2 में शीर्ष स्थान हासिल किया, श्रेणी 3 में पाँचवाँ स्थान हासिल किया, श्रेणी 4 में चौथा स्थान हासिल किया और श्रेणी 5 में दूसरा स्थान हासिल किया।
  • राज्य ने तमिलनाडु और महाराष्ट्र के खिलाफ 0.23% के अंतर से प्रतियोगिता जीती, जिन्होंने क्रमशः दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया।
  • वर्ड पावर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता अमेरिका की लोकप्रिय 'स्पेलिंग बी कॉम्पिटिशन' की तर्ज पर आयोजित की जाती है।
    • यह भारत की एकमात्र अंग्रेज़ी प्रतियोगिता है जो विशेष रूप से क्षेत्रीय भाषाई स्कूलों के छात्रों के लिये आयोजित की जाती है।
    • जिसका उद्देश्य अत्यधिक कठोर 'अंग्रेज़ी साक्षरता कार्यक्रम' में भाग लेने के बाद क्षेत्रीय भाषा स्कूल के छात्रों को अपनी नई अर्जित अंग्रेज़ी प्रतिभा को प्रदर्शित करने हेतु एक विशेष मंच प्रदान करना है।
    • इससे शिक्षकों और छात्रों में समान रूप से अंग्रेज़ी भाषा के प्रति उत्साह एवं उद्देश्य की भावना विकसित होती है।
    • यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष लीप फॉर वर्ड और मैरिको नामक संस्था द्वारा आयोजित की जाती है।