‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ | 01 Nov 2021

चर्चा में क्यों

30 अक्टूबर, 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ के समापन समारोह में चार पुस्तकों ‘पाड़ामुंतोम बस्तर’, ‘ऐतिहासिक जीत को सलाम’, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, 2019 पर ‘कॉफी-टेबल बुक’ और ‘हमर संस्कृति, हमर तिहार’ का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री द्वारा विमोचित इन पुस्तकों से एक कृति ‘पाड़ामुंतोम बस्तर’, बस्तर संभाग और वहाँ निवास कर रही जनजातियों के विकास पर केंद्रित है।
  • दूसरी कृति ‘ऐतिहासिक जीत को सलाम’ 1971 की जंग में भारत की ऐतिहासिक जीत, सैनिकों के शौर्य और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी के नेतृत्व और व्यक्तित्व को सामने रखती है। 
  • जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, 2019 की यादों को एक ‘कॉफी-टेबल बुक’ के रूप में सजाया गया है। 
  • चौथी कृति ‘हमर संस्कृति, हमर तिहार’, छत्तीसगढ़ के लोकपर्वों के बारे में जानकारी प्रस्तुत करती है।