उत्तराखंड में नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप | 20 Jan 2026
चर्चा में क्यों?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनवरी 2026 में उत्तराखंड में नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
मुख्य बिंदु:
- कार्यक्रम: चैंपियनशिप का उद्घाटन COER विश्वविद्यालय, रुड़की से वर्चुअली किया गया।
- खेल का स्वरूप: पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग।
- केंद्रित विषय: चैंपियनशिप में पावरलिफ्टिंग को सहनशीलता, अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास के खेल के रूप में प्रस्तुत किया गया, विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिये।
- उद्देश्य: इसका उद्देश्य समावेशी खेलों को बढ़ावा देना, दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाना और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्द्धात्मक अनुभव प्रदान करना है।
- भारतीय खेलों का स्वर्ण युग: मुख्यमंत्री ने पिछले दशक को भारतीय खेलों के लिये ‘स्वर्णिम अध्याय’ के रूप में वर्णित किया।
- उन्होंने भारत की महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों का भी उल्लेख किया, जिसमें वर्ष 2024 पेरिस पैरालंपिक्स में 29 पदक और अन्य अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक खेलों में सफलता शामिल है।
- नीति का संरेखण: यह खेलो इंडिया और राष्ट्रीय खेल विकास पहलों के साथ संरेखित है।
- उत्तराखंड की पहचान को खेलभूमि (स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन) के तौर पर मज़बूत करता है।
- खेल केंद्र के रूप में उत्तराखंड: उत्तराखंड का एक खेल स्थल के रूप में उभरना, जैसे कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की सफल मेज़बानी करना।
|
और पढ़ें: पेरिस पैरालंपिक, 2024, 38वें राष्ट्रीय खेल |