राष्ट्रीय मॉडल युवा ग्राम सभा पुरस्कार 2025-26 | 30 Jan 2026
चर्चा में क्यों?
पंचायती राज के केंद्रीय राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय मॉडल युवा ग्राम सभा (MYGS) पुरस्कार प्रदान किये, जिनका उद्देश्य छात्रों को स्थानीय स्तर की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़कर भावी अभिकर्त्ताओं को तैयार करना है।
मुख्य बिंदु:
- उद्देश्य: 73वें संवैधानिक संशोधन के तहत परिकल्पित त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का छात्रों को अनुभवात्मक अध्ययन प्रदान करना।
- सहयोगी मंत्रालय: यह समारोह पंचायती राज मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय का संयुक्त प्रयास था।
- भागीदारी: 619 जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) और 200 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के 28,000 से अधिक छात्रों ने अनुकरणीय ग्राम सभा कार्यवाही में भाग लिया।
- मुख्य पुरस्कार विजेता: पुरस्कारों को दो प्रमुख श्रेणियों में बाँटा गया था—JNV और EMRS।
- JNV ऊना, हिमाचल प्रदेश: JNV श्रेणी में शीर्ष पुरस्कार प्राप्त किया और विकास गतिविधियों के लिये ₹1 करोड़ का चेक मिला।
- EMRS कोसंबुडा, छत्तीसगढ़: EMRS श्रेणी में शीर्ष पुरस्कार प्राप्त किया और इसे भी ₹1 करोड़ मिले।
- उपविजेता: दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यालयों को क्रमशः ₹75 लाख और ₹50 लाख प्रदान किये गए।
- प्रलेखन: MYGS पहल की प्रगति और उसके प्रभाव को संकलित करते हुए एक विस्तृत दस्तावेज़ जारी किया गया
- महत्त्व: यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत अनुभवात्मक शिक्षण को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने के प्रयासों के अनुरूप है।
- स्थानीय लोकतंत्र: युवाओं की भागीदारी के माध्यम से स्थानीय स्वशासन के आधार को सुदृढ़ करना।
- नागरिक शिक्षा: ‘लोकतंत्र की पाठशाला’ के माध्यम से औपचारिक विद्यालय पाठ्यक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों को एकीकृत करना।
|
और पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020, पंचायती राज व्यवस्था, 73वाँ संवैधानिक संशोधन |