डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर होगा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रयागराज में स्थापित किये जा रहे राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का नामकरण डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर करने की घोषणा की गई।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश विधानमंडल द्वारा ‘उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज अधिनियम, 2020’ पारित किया गया था।
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं संविधान निर्माण में उनकी भूमिका तथा प्रथम राष्ट्रपति के रूप में उनके उल्लेखनीय योगदानों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया है।
  • विदित हो कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की ही अध्यक्षता में भारतीय संविधान का निर्माण किया गया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति भी रहें हैं।
  • ध्यातव्य है कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर, 1884 को वर्तमान बिहार के सिवान ज़िले में हुआ था तथा 28 फरवरी, 1963 को उनका देहावसान हो गया था।
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद को वर्ष 1962 में भारत रत्न प्रदान किया गया था।