राष्ट्रीय लता मंगेशकर और किशोर कुमार पुरस्कार | 11 Aug 2025
चर्चा में क्यों?
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024 और 2025 के लिये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार तथा राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार के प्राप्तकर्त्ताओं की घोषणा की।
- लता मंगेशकर पुरस्कार समारोह उनके जन्मस्थान इंदौर में 28 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जबकि किशोर कुमार पुरस्कार उनके जन्मस्थान खंडवा में 13 अक्तूबर 2025 को प्रदान किया जाएगा।
मुख्य बिंदु
पुरस्कारों के बारे में:
- राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार और राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित, भारत के दो सबसे प्रतिष्ठित कलाकारों लता मंगेशकर और किशोर कुमार की अमूल्य विरासत को सम्मानित करते हुए उनकी स्मृति में प्रदान किये जाते हैं।
- राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार:
- यह पुरस्कार भारतीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान, विशेषकर संगीत निर्देशन और गायन के क्षेत्र में दिया जाता है।
- प्राप्तकर्त्ता:
- 2024: शंकर-एहसान-लॉय (संगीतकार त्रिमूर्ति)
- 2025: सोनू निगम (पार्श्व गायक)
- राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार:
- यह पुरस्कार गीत लेखन और फिल्म निर्माण सहित भारतीय सिनेमा में उपलब्धियों को सम्मानित करता है।
- प्राप्तकर्त्ता:
- 2024: प्रसून जोशी (गीतकार)
- 2025: संजय लीला भंसाली (फिल्म निर्माता)
- प्राप्तकर्त्ताओं के बारे में:
- शंकर-एहसान-लॉय: शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेंडोंसा एक प्रतिष्ठित भारतीय संगीत त्रिमूर्ति हैं, जो दिल चाहता है तथा ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसे उल्लेखनीय कार्यों के साथ कई भाषाओं में अपनी विविध रचनाओं के लिये जाने जाते हैं।
- सोनू निगम: हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में मशहूर बहुमुखी पार्श्व गायक, जो कल हो ना हो तथा सूरज हुआ मद्धम जैसे गीतों के लिये प्रसिद्ध हैं।
- प्रसून जोशी: एक प्रतिष्ठित गीतकार और कवि, तारे ज़मीन पर तथा चक दे! इंडिया जैसी फिल्मों में अपने प्रभावशाली कार्य के लिये जाने जाते हैं।
- संजय लीला भंसाली: एक महान फिल्म निर्माता और संगीतकार, जो देवदास तथा पद्मावत जैसी महाकाव्य फिल्मों के लिये प्रसिद्ध हैं।
- लता मंगेशकर: (28 सितंबर 1929 – 6 फरवरी 2022), जिन्हें "भारत कोकिला" कहा जाता है, एक महान पार्श्व गायिका थीं, जिनका करियर सात दशकों से अधिक समय तक चला।
- किशोर कुमार: (4 अगस्त 1929 – 13 अक्तूबर 1987) एक महान भारतीय पार्श्व गायक, अभिनेता, संगीतकार, गीतकर, निर्देशक और निर्माता थे, जो भारतीय सिनेमा तथा संगीत के इतिहास में सबसे प्रभावशाली एवं प्रिय आइकॉन में से एक माने जाते हैं।