राष्ट्रीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता | 11 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

10 नवंबर, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने गुरुग्राम दौरे के दौरान इस वर्ष की राष्ट्रीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के सोनीपत में किये जाने की घोषणा की। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता का शुभंकर ‘श्यामू’ और इसके साथ-साथ  ‘मोटो’ भी लॉन्च किया।
  • प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 दिसंबर 2021 तक किया जाएगा 
  • उल्लेखनीय है कि हरियाणा के खिलाड़ियों के लगातार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन और हरियाणा सरकार की खेल नीति के बलबूते हरियाणा का नाम खेलों के हब के रूप में विकसित हुआ है। इसी का परिणाम है कि इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन करने का मौका हरियाणा को मिला है और अब राष्ट्रीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन भी हरियाणा में किया जाएगा।