राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 2025 | 07 Nov 2025
चर्चा में क्यों?
भारत ने 7 नवंबर, 2025 को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया, जिसका उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान और जागरूकता को बढ़ावा देना था।
मुख्य बिंदु
- पृष्ठभूमि:
- यह दिन मैरी क्यूरी (7 नवंबर, 1867) की जयंती के अवसर पर पड़ता है, जिनके रेडियोधर्मिता पर अभूतपूर्व शोध ने कैंसर के निदान और उपचार में क्रांति ला दी थी।
- कैंसर की रोकथाम तथा स्क्रीनिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2014 में घोषित किया गया था।
- उद्देश्य और महत्त्व:
- इसका उद्देश्य नागरिकों को जीवन शैली में बदलाव, नियमित स्वास्थ्य जाँच और समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप के महत्त्व के बारे में शिक्षित करना है।
- भारत में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, हर वर्ष 14 लाख से अधिक नए मामले सामने आते हैं, जिनमें से कई का पता उन्नत अवस्था में चलता है।
- थीम 2025:
- यद्यपि भारत का अभियान घरेलू दृष्टिकोण पर केंद्रित है, फिर भी यह वैश्विक विश्व कैंसर दिवस (2025-27) की थीम "यूनाइटेड बाय यूनिक" के अनुरूप है, जो कैंसर उपचार में व्यक्तिगत देखभाल और समावेशिता पर प्रकाश डालती है।
मारिया स्कोलोडोव्स्का-क्यूरी (1867-1934)
- राष्ट्रीयता: पोलैंड में जन्म, बाद में फ्राँसीसी नागरिक।
- प्रमुख खोजें:
- रेडियोधर्मी तत्त्व रेडियम (Ra) और पोलोनियम (Po) की खोज।
- कैंसर उपचार (रेडियोथेरेपी) में रेडियोधर्मिता की अवधारणा और चिकित्सा उपयोग में अग्रणी।
- पुरस्कार और सम्मान:
- नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला।
- दो अलग-अलग विज्ञानों (भौतिकी, 1903 और रसायन विज्ञान, 1911) में दो नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली एकमात्र महिला।
- वैज्ञानिक प्रभाव:
- उनके शोध ने कैंसर निदान और उपचार में प्रयुक्त परमाणु चिकित्सा तथा विकिरण चिकित्सा की नींव रखी।