नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव का समापन | 18 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

17 सितंबर, 2021 को देवी नंदा और सुनंदा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ 119वें नंदा देवी महोत्सव का समापन हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • इस महोत्सव का आयोजन श्री राम सेवक सभा और नैनीताल ज़िला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
  • इस महोत्सव में काफी संख्या में भक्तों ने नैना देवी मंदिर में देवी-देवताओं को नमन किया। महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं।
  • उत्सव के अंतिम दिन अल्मोड़ा के एक सांस्कृतिक दल ने नैना देवी मंदिर के बाहर प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों की प्रस्तुति सहित अन्य प्रदर्शनों का भी टेलीविज़न पर सीधा प्रसारण किया गया।
  • देवी-देवताओं को शहर भर में एक औपचारिक जुलूस में निकाला गया, जिसके बाद मूर्तियों को झील में विसर्जित किया गया।
  • महोत्सव के अंतिम दिन अंजुमन-ए-बाल्टिस्तानी शिया समुदाय के सदस्यों ने देवी की पूजा करने आने वाले भक्तों को जल पिलाया।