नागालैंड राज्य दिवस | 05 Dec 2025

चर्चा में क्यों?

भारतीय प्रधानमंत्री ने नागालैंड के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर बधाई दी तथा राज्य की समृद्ध संस्कृति और राष्ट्र के प्रति योगदान की प्रशंसा की।

Nagaland Statehood Day

मुख्य बिंदु

  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: 
    • नागालैंड 1 दिसंबर, 1963 को भारत का 16वाँ राज्य बना, जिससे नागा लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई।
    • क्षेत्र में शांति, स्वायत्तता और विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर वार्ता के बाद इस राज्य का गठन किया गया।
  • सांस्कृतिक पहचान: 
    • नागालैंड 16 प्रमुख विशिष्ट जनजातियों का आश्रय है, जैसे अंगामी, एओ, कोन्याक और सुमी, जो अपनी विशिष्ट बोलियों, रंगीन योद्धा वेशभूषा और लोकतांत्रिक ग्राम शासन के लिये प्रसिद्ध हैं।
      • दिसंबर में मनाया जाने वाला हॉर्नबिल महोत्सव 16 नागा जनजातियों की विरासत को प्रदर्शित करता है और संपूर्ण विश्व से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Nagaland Statehood Day