मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना | 23 Aug 2023

चर्चा में क्यों? 

22 अगस्त, 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’को प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की। 

प्रमुख बिंदु 

  • ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’का उद्देश्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाज़ार उपलब्ध कराना है। 
  • इस हेतु प्रत्येक विकास खंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर महिला समूहों को विपणन के लिये समुचित अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किये जाएंगे।  
  • महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाज़ार मिलने से जहाँ उनको अपने उत्पादों की बिक्री के लिये एक मंच मिल सकेगा, वहीं दूसरी ओर उत्पादों को एक नई पहचान भी मिलेगी। 
  • प्रदेश में वर्तमान में 37 हज़ार से अधिक महिला समूह कार्यरत् हैं, जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। हालांकि, कई बार इनको सही बाज़ार न उपलब्ध होने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
  • इस योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।