मध्य प्रदेश सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 | 20 Aug 2025
चर्चा में क्यों?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 को मंजूरी दे दी है, जिसमें कई आधुनिक प्रावधान शामिल किये गए हैं।
मुख्य बिंदु
- सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के बारे में:
- नए अवकाश नियम केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप हैं और वर्ष 1977 के नियमों का स्थान लेंगे।
- उल्लेखनीय परिवर्तनों में शामिल हैं:
- सार्वजनिक मातृत्व अवकाश अब सरोगेट माताओं के लिये भी उपलब्ध होगा।
- पितृत्व अवकाश गोद लेने वाले पिता के लिये 15 दिन का होगा।
- बाल देखभाल अवकाश अब एकल पुरुष कर्मचारियों तक भी विस्तारित किया गया है।
- गंभीर रूप से बीमार और विशेष क्षमता वाले कर्मचारियों के लिये अवकाश आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।