हरियाणा में मासिक बिजली बिल | 29 Jan 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पूरे हरियाणा के चार शहरों में, बिजली बिल अब दो महीने के बिलों को जोड़ने की मौजूदा प्रणाली के बजाय मासिक आधार पर जारी किये जाएंगे।

मुख्य बिंदु:

  • जिन चार शहरों में मासिक बिजली बिल जारी किये जाएंगे उनमें पंचकुला, करनाल, हिसार और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।
  • सरकार 1 फरवरी, 2024 से बेघरों और गरीबों को छोटे भूखंड उपलब्ध कराने के लिये एक योजना शुरू करने के लिये पूरी तरह तैयार है।
    • मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत राज्य सरकार ने ऐसे भूखंडों और फ्लैटों की आवश्यकता जानने के लिये एक विज्ञापन जारी किया था।
  • प्रदेश की 15 और अनाज मंडियों में अटल किसान मज़दूर कैंटीन खोली जाएंगी।

अटल किसान मज़दूर कैंटीन

  • ये किसानों और मज़दूरों को 10 रुपए प्रति प्लेट की रियायती दर पर किफायती एवं सस्ता भोजन उपलब्ध कराएंगे।
  • कैंटीन का संचालन हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा।