वस्त्र मंत्रालय ने 'विश्व सूत्र' लॉन्च किया | 20 Apr 2026
चर्चा में क्यों?
वस्त्र मंत्रालय ने 'विश्व सूत्र – विश्व के लिये भारत की बुनाई' (Vishwa Sutra – Weaves of India for the World) की शुरुआत की है, जो एक समकालीन डिज़ाइन ढाँचे के माध्यम से भारतीय हथकरघा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई एक पहल है।
मुख्य बिंदु:
- लॉन्च: यह पहल वस्त्र मंत्रालय के तहत विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय द्वारा शुरू की गई है।
- इसे राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के सहयोग से विकसित किया गया है।
- इस पहल पर आधारित 'डिज़ाइनर कलेक्शन' को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया के 61वें संस्करण में प्रदर्शित किया गया था।
- उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य आधुनिक फैशन व्याख्याओं के माध्यम से भारतीय हथकरघा उत्पादों की वैश्विक पहुँच और पहचान का विस्तार करना है।
- हथकरघा विविधता: विभिन्न भारतीय राज्यों से लगभग 30 अलग-अलग हथकरघा बुनाइयों को चुना गया है, इनमें प्रत्येक बुनाई को 30 देशों की डिज़ाइन प्रेरणाओं से सृजनात्मक रूप से पुनर्निर्मित किया गया है।
- अनुरूपता: यह कार्यक्रम सरकार के ‘वोकल फॉर लोकल टू ग्लोबल’ दृष्टिकोण का समर्थन करता है और वस्त्र क्षेत्र में 5F विज़न— फार्म टू फाइबर (Farm to Fibre), फाइबर टू फैक्ट्री (Fibre to Factory), फैक्ट्री टू फैशन (Factory to Fashion) और फैशन टू फॉरेन (Fashion to Foreign) को बढ़ावा देता है।
|
और पढ़ें: वोकल फॉर लोकल |