खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता राज्य कार्मिकों को मिलेगा स्पेशल इन्क्रीमेंट | 02 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

1 जून, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य कार्मिकों को स्पेशल इन्क्रीमेंट वैयक्तिक वेतन के रूप में देने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे कार्मिकों को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा।  

प्रमुख बिंदु  

  • इसके लिये 1 अप्रैल, 2023 एवं इसके पश्चात् पात्र कार्मिकों को स्पेशल इन्क्रीमेंट के लिये खेल आयोजन के पूर्णता की दिनांक से 6 माह की अवधि में आवेदन करना होगा। 
  • कार्मिकों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने (पदक जीतने) पर क्रमश: 1 एवं 2 स्पेशल इन्क्रीमेंट वैयक्तिक वेतन के रूप में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर पर दिये जाएंगे।  
  • कार्मिक को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 5 स्पेशल इन्क्रीमेंट ही मिलेंगे।  
  • स्पेशल इन्क्रीमेंट का लाभ खेल प्रतियोगिता की समाप्ति वाले माह के अगले माह की प्रथम दिनांक से देय होगा।