मैकलुस्कीगंज को बेस्ट मिला टूरिस्ट गाँव का पुरस्कार | 29 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 27 सितंबर, 2023 को केंद्रीय पर्यटन विभाग के सचिव वी. विद्यापति ने झारखंड के ‘मैकलुस्कीगंज’को बेस्ट टूरिस्ट गाँव का पुरस्कार प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु

  • एंग्लो-इंडियन सोसाइटी की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे मैकलुस्कीगंज निवासी एसली जॉन गोम्स ने यह पुरुस्कार प्राप्त किया।
  • पर्यटन मंत्रालय द्वारा एक बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान की योजना बनाई गई है। भारत सरकार ने स्वच्छता अभियान के शुभारंभ के लिये 108 पर्यटक स्थानों की पहचान की। यह अभियान इन 108 स्थलों के साथ-साथ अन्य पर्यटक महत्त्व के स्थानों पर भी चलाया जाएगा।
  • अभियान का उद्देश्य कूड़े की सफाई, स्वच्छता सुनिश्चित करना और एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) पर प्रतिबंध लगाना तथा पर्यावरण के अनुकूल पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देना है। व्यापक पहुँच के लिये, स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों एवं युवा पर्यटन क्लब (वाईटीसी) के सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
  • पर्यटन के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत और सतत् विकास को बढ़ावा देने एवं संरक्षण के लिये सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटन ग्राम पुरस्कार दिये गए, जिनमें देश भर से 35 ग्रामीण पर्यटन गाँव क्रमश: 5, 10 और 20 गाँवों के साथ स्वर्ण, रजत और कांस्य श्रेणियों में शामिल थे।