मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार | 05 May 2025

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल ने ओलंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को वर्ष 2023 के लिये मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्य बिंदु

  •  मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के बारे में:
    • इसे भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान माना जाता है।
    • किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में किये गए शानदार और सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। 
    • इसमें विजेताओं को एक पदक, प्रमाण-पत्र और 25 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है।
    • इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1991-92 में हुई थी; इसे पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार कहा जाता था, जिसका नाम वर्ष 2021 में बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। 
    • यह पुरस्कार भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है।

मेजर ध्यानचंद

  • मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था।
  • वे एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे जिन्होंने वर्ष 1926 से 1949 तक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खेली।
    • वह तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता थे, जिन्होंने वर्ष 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक संस्करणों में स्वर्ण पदक जीते थे।
  • खेल में उनके असाधारण कौशल के चलते उन्हें 'हॉकी के जादूगर' की उपाधि दी गई।
    • ध्यानचंद ने अपने भाई रूप सिंह के साथ मिलकर भारत के 35 गोलों की संख्या में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके चलते उन्हें 'हॉकी ट्विन्स' के नाम से भी जाना गया।
    • वर्ष 1934 में ध्यानचंद को भारतीय टीम की कप्तानी से सम्मानित किया गया।
  • मेजर ध्यानचंद वर्ष 1956 में सेना में मेजर पद से सेवानिवृत्त हुए और उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • हर साल 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके योगदान को सम्मान देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।