महिला मेट सम्मान उत्सव | 10 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

9 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्यरत महिला मेट सम्मान उत्सव का आयोजन किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • सम्मान उत्सव में 75 ऐसी महिला मेट को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। कार्यक्रम में उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित किये गए।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन ‘प्रदान’संस्था के सहयोग से किया गया।
  • इस अवसर पर मनरेगा आयुक्त सूफिया फारूकी वली ने कहा कि मनरेगा योजना की शुरुआत में मात्र पुरुषों को ही मेट के रूप में रोज़गार दिया गया, किंतु अब महिलाओं को भी मेट के रूप में कार्य दिया जा रहा है। 
  • महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत महिलाओं की सहभागिता और हकदारी बढ़ाए जाने के लिये प्रदेश में महिला मेट का चयन कर योजना में काम दिया जा रहा है। 
  • मेट के रूप में महिलाओं का मुख्य दायित्व श्रमिकों से रोज़गार की मांग, कार्य पर उपस्थिति एवं समय पर मज़दूरी के भुगतान में सहयोग करना है। 
  • इन महिलाओं को अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिये लागू दर के अनुसार भुगतान किया जाता है।