महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में ऑडिटोरियम व इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण | 16 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

15 जुलाई, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 1000 दर्शक क्षमता वाला यह नवीन ऑडिटोरियम लगभग 48 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा।
  • लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बास्केटबॉल, वालीबॉल, शूटिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, कुश्ती, जिम्नास्टिक, योगा, एरोबिक आदि खेलों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के लोगो और टी-शर्ट का विमोचन किया तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित एवं पदक विजेताओं को चैक प्रदान कर पुरस्कृत किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की मशाल को बाड़मेर ज़िले के लिये रवाना किया।
  • मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के अहिंसा पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग 61 लाख रुपए की लागत से नव-निर्मित अहिंसा पार्क में 29 पेडेस्टल बनाकर महात्मा गांधी की जीवनी का विवरण लिपिबद्ध करवाया गया है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संभाग मुख्यालय स्थित डॉ. करणी सिंह स्टेडियम परिसर में बनने वाले मल्टीपरपज इंडोर हॉल का भी शिलान्यास भी किया।
  • लगभग 7.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस हॉल में खिलाड़ियों को टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी सहित विभिन्न इंडोर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी।