मैग्नस कार्लसन ने 2026 FIDE फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चेस टाइटल जीता | 20 Feb 2026

चर्चा में क्यों?

नॉर्वेजियन शतरंज के दिग्गज मैग्नस कार्लसन ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना को हराकर 2026 FIDE फ्रीस्टाइल वर्ल्ड शतरंज चैंपियनशिप जीत ली।

मुख्य बिंदु:

  • कार्यक्रम: 2026 FIDE फ्रीस्टाइल वर्ल्ड शतरंज चैंपियनशिप पहली आधिकारिक फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप थी।
  • आयोजक: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) और फ्रीस्टाइल शतरंज ऑपरेशन्स।
  • स्थान: श्लॉस वीसेनहाउस, वांगेल्स, जर्मनी।
    • यह खिताब उन्हें विभिन्न शतरंज प्रारूपों में 21वीं विश्व चैंपियनशिप जीत दिलाता है।
  • विजेता: मैग्नस कार्लसन ने चैंपियनशिप जीती।
  • रनर-अप: फैबियानो कारुआना (USA)।
  • फ्रीस्टाइल शतरंज प्रारूप: इसे Chess960 (चेस960) के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रारूप में मोहरों (प्यादों को छोड़कर) की शुरुआती स्थिति को यादृच्छिक कर दिया जाता है, जिससे रटी-रटाई 'ओपनिंग्स' की भूमिका कम हो जाती है और रचनात्मकता तथा गणना पर अधिक ज़ोर दिया जाता है।
  • प्रारूप और प्रतिभागी: विश्व रैंकिंग और टूर्स के आधार पर आठ शीर्ष ग्रैंडमास्टर चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्द्धा के लिये योग्य हुए।
  • रणनीतिक महत्त्व: FIDE द्वारा फ्रीस्टाइल चेस को आधिकारिक मान्यता देने से अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में नवाचार और नए प्रारूपों की बढ़ती स्वीकृति का संकेत मिलता है।

और पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE), फ्रीस्टाइल शतरंज ऑपरेशन्स