इंडियन स्किल्स, 2021 रीजनल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को मिले 3 स्वर्ण पदक | 05 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में संपन्न हुई इंडियन स्किल्स, 2021 की रीजनल प्रतियोगिता (वेस्ट ज़ोन) में मध्य प्रदेश ने 3 स्वर्ण एवं एक रजत पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता गांधीनगर और अहमदाबाद में 29 अक्टूबर, 2021 से 1 नवंबर, 2021 की अवधि में संपन्न हुई।

प्रमुख बिंदु

  • इस प्रतियोगिता में कुकिंग में अवनि पाटिल, बेकरी में संस्कार सिंह तथा वेब टेक्नालॉजी में शुभम प्रजापति ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ब्रिक्लेइंग में रोहित कुमार कुशवाह ने रजत पदक प्राप्त किया।
  • विजेताओं को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं नगद राशि से सम्मानित किया।
  • इस प्रतियोगिता में गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात के 230 प्रतिभागी ने विभिन्न स्किल्स में कौशल प्रदर्शन किया।
  • अगले चरण में ये प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इंडियन स्किल्स, 2021 में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।