मदन सिंह चौहान को मिला पद्म श्री सम्मान | 09 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया। 

प्रमुख बिंदु

  • मदन सिंह चौहान को वर्ष 2020 के लिये कला के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया है। 
  • गौरतलब है कि वर्ष 2020 के पद्म पुरस्कारों के लिये कुल 141 लोगों का चयन किया गया था, जिनमें 7 लोगों को पद्म विभूषण, 16 लोगों को पद्म भूषण तथा 118 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार के लिये चुना गया था 
  • वर्ष 2020 के ये पद्म पुरस्कार कोविड-19 महामारी की वजह से प्रदान नहीं किये जा सके थे, जिन्हें 8 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।