लखनऊ अपशिष्ट प्रबंधन पहल | 02 Apr 2026

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ नगर निगम के लिये 250 इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को लॉन्च करके अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ किया है, जिससे स्वच्छता तथा सतत शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य बिंदु:

  • लॉन्च: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को सुदृढ़ करने के लिये 250 इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
  • उद्देश्य: इस पहल का लक्ष्य शहर के सभी वार्डों में 100% अपशिष्ट संग्रहण, परिवहन और प्रसंस्करण सुनिश्चित करना तथा एक सतत शहरी पर्यावरण को बढ़ावा देना है।
    • यह ‘शून्य अपशिष्ट से शून्य कार्बन उत्सर्जन’ के लक्ष्य को भी प्रोत्साहित करता है।
  • पर्यावरण-अनुकूल दृष्टिकोण: नगर निगम प्रदूषण कम करने के लिये डीज़ल वाहनों को धीरे-धीरे हटाकर इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को प्राथमिकता दे रहा है।
    • इलेक्ट्रिक वाहनों को समर्थन देने हेतु शहर में 13 स्थानों पर लगभग 520 चार्जिंग पॉइंट स्थापित किये गए हैं।
  • वेस्ट-टू-वेल्थ: यह परियोजना अपशिष्ट को उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित करने और परिपत्र अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।

और पढ़ें: वेस्ट-टू-वेल्थ