लखनऊ बना उत्तर प्रदेश का पहला ज़ीरो फ्रेश वेस्ट डंप शहर | 23 Jan 2026

चर्चा में क्यों?

लखनऊ को स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के अंतर्गत उत्तर प्रदेश का पहला ज़ीरो फ्रेश वेस्ट डंप शहर घोषित किया गया है।

मुख्य बिंदु:

  • उपलब्धि: लखनऊ को उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा शहर माना गया है, जिसने नगर निगम ठोस अपशिष्ट का 100% वैज्ञानिक रूप से प्रसंस्करण किया है, जिससे ताजा अपशिष्ट डालने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।
  • शहर की अपशिष्ट प्रबंधन क्षमता: लखनऊ अब लगभग 2,100 मीट्रिक टन/दिन नगर निगम ठोस अपशिष्ट को वैज्ञानिक रूप से प्रबंधित कर सकता है।
    • नई सुविधा: शिवारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र शुरू किया गया है, जिसकी क्षमता प्रतिदिन 700 मीट्रिक टन अपशिष्ट का प्रसंस्करण करने की है।
  • अपशिष्ट प्रसंस्करण प्रथाएँ: अपशिष्ट को जैविक (≈55%) और अजैविक (≈45%) भागों में अलग किया जाता है।
    • जैविक अपशिष्ट: इसे खाद और बायोगैस में परिवर्तित किया जाता है।
    • अजैविक अपशिष्ट: इसे रीसाइक्लिंग के लिये अलग किया जाता है या उद्योगों जैसे सीमेंट और कागज़ में उपयोग हेतु रिफ्यूज डेराइव्ड फ्यूल (RDF) में परिवर्तित किया जाता है।
  • भविष्य की योजनाएँ: लखनऊ नगर निगम RDF का उपयोग करके स्थानीय स्तर पर विद्युत उत्पन्न करने के लिये 15 मेगावाट (MW) का वेस्ट-टू-एनर्जी (WtE) संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रहा है, जिससे परिवहन लागत और कार्बन उत्सर्जन कम होगा।

और पढ़ें: स्वच्छ भारत मिशन-शहरी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वेस्ट-टू-एनर्जी