लखनऊ का एबीसी केंद्र बनेगा देश के लिये मॉडल | 25 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 22 सितंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ नगर विकास विभाग ने भारत सरकार की संस्था एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (एडब्ल्यूबीआई) के साथ पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) केंद्र चलाने के लिये अनुबंध किया।  

प्रमुख बिंदु

  • विदित है कि उत्तर प्रदेश देश के उन चुनिंदा राज्यों में है, जहाँ के 17 नगर निगमों में एबीसी केंद्र के निर्माण की कार्ययोजना चल रही है।
  • इसके माध्यम से राजधानी में बने एबीसी केंद्र को नवीनतम तकनीक से पूर्ण कर पूरे भारत के लिये मॉडल बनाया जाएगा।
  • देश में उत्तर प्रदेश पहला प्रदेश है, जहाँ की प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार के सहयोग से ऐसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जा रही है।  
  • बापू भवन सचिवालय स्थित नगर विकास विभाग के विशेष सचिव के कार्यालय में यह अनुबंध हुआ।