लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह | 16 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

15 सितंबर, 2021 को उत्तराखंड के राजभवन में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रमुख बिंदु

  • गुरमीत सिंह उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल बने हैं।
  • उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की 7वीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 8 सितंबर, 2021 को अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया था।
  • उत्तराखंड के पहले सिख राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला थे, जिनके बाद गुरमीत सिंह दूसरे सिख राज्यपाल हैं।
  • लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े उत्तराखंड के प्रथम राज्यपाल भी हैं।
  • लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का पैतृक गाँव जालाल (अमृतसर) में है।