LIC ने ‘MyLIC’ और ‘सुपर सेल्स साथी’ मोबाइल ऐप्स लॉन्च किये | 20 Apr 2026

चर्चा में क्यों? 

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने, ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने और बीमा एजेंटों के लिये  सहायता प्रणाली को मज़बूत करने के उद्देश्य से दो नए मोबाइल एप्लीकेशन—'MyLIC' और 'सुपर सेल्स साथी' लॉन्च किये हैं।

मुख्य बिंदु:

  • लॉन्च: इन एप्लिकेशंस को अप्रैल 2026 में मुंबई में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू द्वारा लॉन्च किया गया।
  • MyLIC: इसे पॉलिसीधारकों के लिये  डिज़ाइन किया गया है और यह उन्हें एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी बीमा पॉलिसियों को प्रबंधित करने की सुविधा देता है।
    • MyLIC ऐप के माध्यम से उपयोगकर्त्ता प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं, रीयल-टाइम में पॉलिसी लाभों को ट्रैक कर सकते हैं, ऑनलाइन पॉलिसी अपडेट कर सकते हैं, पेपरलेस (दस्तावेज़ रहित) पॉलिसी लोन प्राप्त कर सकते हैं और डिजिटल रूप से e-KYC पूरा कर सकते हैं।
  • सुपर सेल्स साथी ऐप: यह LIC एजेंटों और मध्यस्थों के लिये है ताकि बिक्री, मार्केटिंग और ग्राहक सेवा गतिविधियों में सहायता मिल सके।
    • यह ऐप एजेंटों के लिये डिजिटल सेल्स टूल्स, रीयल-टाइम पॉलिसी ट्रैकिंग, ऑटोमेटेड रिमाइंडर, AI-आधारित 'कस्टमर इनसाइट्स' (ग्राहक अंतर्दृष्टि) और प्रदर्शन डैशबोर्ड प्रदान करता है।
  • प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म: एक सुरक्षित और एकीकृत डिजिटल बीमा इकोसिस्टम प्रदान करने के लिये ये दोनों एप्लीकेशन LIC के DIVE (डिजिटल नवाचार और मूल्य संवर्द्धन) प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं।

और पढ़ें: LIC