दौर की युवा स्टार्ट-अप ने बनाया मेड-इन-इंदौर हेल्थ अलर्ट डिवाइस | 14 May 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में इंदौर की युवा कंप्यूटर इंजीनियर सानिया जेशवाल और लोकांत जैन ने मिलकर अभयपरिमिति डिवाइस बनाई है, जो 20 सेकंड में कंप्लीट हेल्थ चेकअप कर सकती है।

प्रमुख बिंदु

  • सानिया जेशवाल ने कोरोना की भयानकता के समय इस डिवाइस को बनाने का निर्णय लिया था। यह डिवाइस कुछ ही पलों में न सिर्फ पल्स रेट, ऑक्सीजन सेचुरेशन, बल्कि ब्लड प्रेशर के साथ ही बॉडी टेंपरेचर और रेस्पिरिटी रेट रिकॉर्ड कर स्क्रीन में शो कर सकती है।
  • सानिया 100 अभयपरिमिति डिवाइस को स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल और 100 डिवाइस को आंध्र प्रदेश शासन को उपलब्ध कराने के लिये पायलट प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।
  • मेड-इन-इंदौर डिवाइस संक्रमण अलर्ट के अलावा रेस्पिरिटी रेट अलर्ट और ब्लड प्रेशर अलर्ट करने में सक्षम है।