कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राजीब गोयल पुरस्कारों की घोषणा की | 19 Mar 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की गोयल पुरस्कार समिति ने युवा वैज्ञानिकों के लिये राजीब गोयल पुरस्कार की घोषणा की।

मुख्य बिंदु:

  • इस पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति-पत्र और 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार शामिल है जिसके लिये 45 वर्ष से कम आयु के देश के चार वैज्ञानिकों को युवा वैज्ञानिक श्रेणी में चुना गया है।
  • प्राप्तकर्त्ता हैं:
    • डॉ. सप्तर्षि बसु, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, बेंगलुरु, (एप्लाइड साइंसेज)।
    • डॉ सेबेस्टियन सी. पीटर, JNCASR, बेंगलुरु, (रासायनिक विज्ञान)।
    • डॉ. बुशरा अतीक, जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग, IIT कानपुर (जीवन विज्ञान)।
    • डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल, भौतिकी संस्थान, भुवनेश्वर, (भौतिक विज्ञान)।
  • इन पुरस्कारों के माध्यम से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रत्येक वर्ष देश के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए सम्मानित करता है।